Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लीला जानकी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया विद्यालय का मान

On: May 14, 2026 1:31 PM
Follow Us:
लीला जानकी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया विद्यालय का मान
---Advertisement---

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

add

विज्ञान संकाय में सुमिरन कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में वेदांत मयंक ने 77.8 प्रतिशत तथा कला संकाय में श्रेय कुमारी ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान एवं बधाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, प्राचार्य आजाद कुमार एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं प्राचार्य आजाद कुमार ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन मेहनत और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment