Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कल की भारी गिरावट के बाद आज संभला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 प्वाइंट तो निफ्टी 250 प्वाइंट उछला

On: March 24, 2026 11:56 AM
Follow Us:
कल की भारी गिरावट के बाद आज संभला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 प्वाइंट तो निफ्टी 250 प्वाइंट उछला
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में तेजी बनी हुई हैं। सेंसेक्स 700 प्वाइंट से ज्यादा की उछाल के साथ 73400 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 250 प्वाइंट की तेजी देखी जा रही है। निफ्टी फिलहाल 22750 के करीब कारोबार कर रहा है।

add

कुछ सकारात्मक ग्लोबल संकेतों से आज बाजार को सपोर्ट मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जो 48 घंटे की धमकी दी थी उसे बढ़ाकर 5 दिन कर दिया है। इससे दुनियाभर के बाजारों ने राहत की सांस ली है। ट्रंप ने ईरान को ये धमकी होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर दी थी। ट्रंप ने पहले अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर ईरान 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है तो ईरान के सभी एनर्जी ठिकानों पर हमला किया जाएगा। रविवार को दिए गए इस बयान के बाद सोमवार को दुनियाभर के फाइनेंशियल बाजार धराशायी हो गए। लेकिन इसको पांच दिन का एक्सटेंशन मिलने से एक बार फिर दुनियाभर के बाजारों ने राहत की सांस ली है।

भारतीय बाजार में आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। एनएसई के सभी 16 सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि 22600 के ऊपर निफ्टी कारोबार करता रहता है तो ये मजबूती के संकेत हैं। लेकिन अगर निफ्टी एक बार फिर से 22400 के नीचे फिसलता है तो फिर 22000 से 22200 तक निफ्टी फिसल सकता है।

एचएडीएफसी बैंक करीब 2 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। CDSL, अपोलो हॉस्पिटल, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, ट्यूब इन्वेस्टमेंट में 3 से 5 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- क्रैश हुआ सोना और चांदी का भाव, चांदी में लगा लोअर सर्किट, चांदी 10% तो सोना 8% टूटा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment