Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे आपके पैसे और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े नियम

On: March 31, 2026 1:33 PM
Follow Us:
1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे आपके पैसे और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े नियम
---Advertisement---

कल से देश में कई नियम बदल रहे हैं।  हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ देश में कई अहम नियमों में बदलाव होते हैं। इस बार 1 अप्रैल 2026 से टैक्स, बैंकिंग, सैलरी, फास्टैग, रेलवे टिकट और क्रेडिट स्कोर से जुड़े कई नए नियम लागू होने वाले हैं जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों को आप भी जान लें ताकि आपको किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

add

1. ITR-U फाइल करना हुआ जरूरी

अगर आपने अपनी आय छुपाई है, गलत टैक्स दर लगाई है या ITR फाइल करना भूल गए हैं, तो Updated Income Tax Return (ITR-U) दाखिल करें। हालांकि इसमें अतिरिक्त टैक्स और पेनल्टी देनी होगी, लेकिन ऐसा न करने पर आयकर विभाग की जांच का सामना करना पड़ सकता है।

2. PAN कार्ड के नए नियम

31 मार्च 2026 तक केवल आधार के जरिए PAN बनाना आसान था
1 अप्रैल से अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी होंगे (जैसे जन्म प्रमाण, 10वीं मार्कशीट आदि)
PAN पर नाम अब आधार के अनुसार ही होगा
इसलिए आधार की जानकारी सही होना बेहद जरूरी है।

5. FASTag की फीस बढ़ी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag वार्षिक पास की कीमत बढ़ा दी है। फीस को 3000 रुपए से बढ़ाकर 3075 रुपए कर दिया गया है। यह पास 1 साल या 200 टोल पार करने तक मान्य रहेगा।

6. ATM निकासी नियमों में बदलाव

कई बैंकों जैसे HDFC Bank, PNB और Bandhan Bank ने ATM से कैश निकालने के नियम, शुल्क और लिमिट में बदलाव किए हैं।

7. RuPay कार्ड लाउंज एक्सेस नियम बदले

RuPay Platinum डेबिट कार्ड धारकों के लिए अब सिर्फ कार्ड रखने से लाउंज एक्सेस नहीं मिलेगा। एक्सेस अब “स्पेंड-बेस्ड” होगा। यानी बैंक द्वारा तय खर्च की सीमा पूरी करनी होगी।

8. नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू

1961 का पुराना कानून अब बदला जाएगा
ITR-3 और ITR-4 की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई
वित्तीय वर्ष और आकलन वर्ष का भ्रम कम करने की दिशा में कदम

9. सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव (लेबर कोड)

संभावित नए लेबर कोड के तहत कुल वेतन का कम से कम 50% अमाउंट बेसिक सैलरी में रखना होगा। इसका असर ये होगा कि PF और ग्रेच्युटी बढ़ जाएगी। लेकिन टेक-होम सैलरी घट सकती है।

10. रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम बदले

72 घंटे पहले: अधिकतम रिफंड
24–72 घंटे पहले: 25% कटौती
8–24 घंटे पहले: 50% कटौती
8 घंटे से कम: कोई रिफंड नहीं

नई सुविधा
अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।

11. क्रेडिट स्कोर अपडेट अब हर हफ्ते

RBI के निर्देश के अनुसार अब बैंक हर हफ्ते लोन डेटा अपडेट करेंगे। पहले यह हर 15 दिन में होता था। इससे आपका क्रेडिट स्कोर ज्यादा तेजी से अपडेट होगा।

1 अप्रैल 2026 से लागू ये नए नियम आपकी सैलरी, टैक्स, बैंकिंग और यात्रा खर्च सभी को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इन बदलावों को समय रहते समझें और अपनी वित्तीय योजना उसी अनुसार तैयार करें।

इसे भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी बैंक में 1999 प्वाइंट की गिरावट, सेंसेक्स 1635 प्वांट लुढ़ककर बंद

शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी बैंक में 1999 प्वाइंट की गिरावट, सेंसेक्स 1635 प्वाइंट लुढ़ककर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना जारी, रिकॉर्ड निचले स्तर 95 के पार पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया क्रैश, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 1 डॉलर का भाव 95 रुपए के पार

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया, फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया, फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

भारतीय शेयर बाजार में आज ‘ब्लैक मंडे’, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में आज ‘ब्लैक मंडे’, सेंसेक्स 1000 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का

Leave a Comment