Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीजेपी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी

बीजेपी की स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्‍य वरिष्ठ नेताओं ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पार्टी हमेशा से ‘राष्‍ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने में सबसे आगे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति अटूट विश्वास के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद किया जिनके समर्पण और बलिदान ने दशकों से पार्टी के विकास को आकार दिया है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर दिए संदेश में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी बीजेपी महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक महत्व को फिर से स्थापित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। लेकिन इसकी जड़ें 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से जुड़ी हुई हैं। 1975 के आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी बनी। जिसके टूटने के बाद 1980 में बीजेपी का जन्म हुआ।

इसे भी पढ़ें- झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता के कायल हुए महिंद्र एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, मेघाहातुबुरु की जमकर तारीफ की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

Leave a Comment