Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के राज्यपाल ने ISM(IIT) धनबाद में “इनवेंटिव 2026” का भव्य शुभारंभ किया

On: April 6, 2026 6:09 PM
Follow Us:
झारखंड के राज्यपाल ने ISM(IIT) धनबाद में इनवेंटिव 2026 का भव्य शुभारंभ किया
---Advertisement---

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने ISM(IIT) धनबाद में इनवेंटिव 2026 का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और शोध ही भारत के भविष्य की दिशा तय करेगा। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि आज के बदलते ग्लोबल कंडीशन में भारत को तकनीकी रूप से और सशक्त बनने की जरूरत है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से ऊर्जा संकट की चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं की क्रिएटिविटी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यही शक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगी।

उन्होंने कहा कि “इनवेंटिव 2026” नई टेक्नोलॉजी, निवेश और अनुसंधान को एक साथ लाकर देश को नई दिशा देने का काम कर रहा है। यहां से निकलने वाले संवाद और साझेदारियां नए स्टार्टअप, अत्याधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों को जन्म देंगी। लैब से निकलकर जमीन तक शोध को पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है।

राज्यपाल ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने न केवल अपनी जरूरतों को पूरा किया बल्कि कई देशों को दवाएं और टीके उपलब्ध कराकर वैश्विक स्तर पर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। उन्होंने जोर दिया कि भारत को आगे भी वैश्विक साझेदार के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करनी होगी।

दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के 15 IIT, 7 NIT और आईआईएसईआर जैसे प्रमुख संस्थान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में लगभग 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नई तकनीकों, शोध और नए प्रयोग का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह आयोजन शोध को व्यावहारिक रूप देने और उसे सीधे समाज और उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इसे भी  पढ़ें- झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता के कायल हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, मेघाहातुबुरु की जमकर तारीफ की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा - मामलें में CBI जांच है जरूरी

छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला,अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने कहा – मामलें में CBI जांच है जरूरी

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

बैद्यनाथ (Baidyanath) की नगरी में जुटी श्रद्धालुओं की लगी आस्था की भीड़, 51 लाख कवरियों का उमड़ा जनसैलाब

Leave a Comment