Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रेलवे यार्ड से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़ :दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार

रेलवे यार्ड से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़
---Advertisement---

धनबाद पुलिस और RPF के एक संयुक्त अभियान में रेलवे यार्ड से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि धनसार थाना क्षेत्र के काठपुल बरमसिया स्थित रेलवे यार्ड से ‘गंगा-सतलुज’ ट्रेन के ज़रिए अवैध गांजे की तस्करी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग पांच किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस दौरान एक आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

धनबाद शहर के MP ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोटरसाइकिल से गांजा लेकर वहां  पहुंचे हैं। वे इसे गंगा-सतलुज ट्रेन के ज़रिए तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही, धनसार थाना और RPF की गश्ती टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर काठपुल रेलवे यार्ड को चारों ओर से घेर लिया।

छापेमारी के दौरान देखा गया कि युवक मोटरसाइकिल से उतरकर दूसरे युवक को एक बैग सौंप रहा था।  तभी बाइक पर बैठा एक आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर, बैग के अंदर पाँच अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में रखा लगभग पाँच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ निवासी 37 वर्षीय मुकेश राम और जामताड़ा जिले के फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार मोदी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान, राहुल मोदी ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे में अटेंडेंट के तौर पर काम करता है और ट्रेन के ज़रिए गांजे की तस्करी करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इस अवैध धंधे में लिप्त रहा है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इस अभियान में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली, ज़ोनल अधिकारी राम प्रवेश कुमार, RPF और सशस्त्र बल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

इसे भी पढ़े-Jharkhand में दिखा नक्सलवाद मुक्त का असर: 27 नक्सलीओं ने किया आत्मसमर्पण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

Leave a Comment