Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के रोहतास से गरीब नबालिग बच्ची को शादी के नाम पर खरीदने आए लोग धराए!

On: April 8, 2026 8:19 PM
Follow Us:
बिहार के रोहतास से गरीब नबालिग बच्ची को शादी के नाम पर खरीदने आए लोग धराए!
---Advertisement---

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश से भी लोग बिहार से लड़कियों को खरीदकर ले जा रहे हैं। लड़की के मां-बाप को पैसे का लोभ देकर नबालिग लड़की के साथ शादी कर ले जाने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज बाजार के एक मैरिज हॉल में पुलिस ने छापामारी कर 24 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से 8 महिलाएं भी शामिल हैं। उनमें एक नाबालिक लड़की भी है। वहीं इस छापेमारी में एक लाख रुपए कैश के साथ ज्वेलरी भी बरामद किया गया है।

मामला एक नाबालिग लड़की का मध्य प्रदेश के रतलाम के एक युवक से शादी कराने से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गरीब परिवार को लालच देकर उसकी नाबालिक बच्ची का मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से आए एक युवक से शादी कराई जा रही है।

इसी सूचना पर बिक्रमगंज के शिव मैरिज हॉल में बिक्रमगंज थाना की पुलिस ने दबिश दी और यहां से बक्सर जिला के चकिया की एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। जिसकी शादी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पेलादरी का रहने वाला एक युवक से कराई जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि दूसरे प्रांतों से लोग यहां की गरीब बच्चियों को बहला-फुसला कर शादी के नाम पर खरीद कर चले जाते हैं। और इस पूरे कारोबार में कई गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस लड़का और लड़की पक्ष के हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें- बिहार के सीतामढ़ी में बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment