Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के सीतामढ़ी में बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी

बिहार के सीतामढ़ी में बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी
---Advertisement---

बिहार के सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर मोहल्ले में सोमवार को एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी वाले एक घर से खुशियों की जगह चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्रताप नगर  निवासी चंचल सिंह के पुत्र रूद्र प्रताप सिंह का शव उनके अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर दिया है बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

शादी की तैयारियों के बीच पसरा सन्नाटा
जानकारी के अनुसार चंचल सिंह के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल था। मृतक रूद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी आगामी 27 अप्रैल को होनी तय हुई थी। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और शादी की रस्में व तैयारियां जोरों पर थीं। भाई अपनी बहन की शादी की तैयारियों में व्यस्त था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं वहां अब मौत के सन्नाटे ने जगह ले ली।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
परिजनों ने बताया कि रूद्र प्रताप सिंह की लाश घर के कमरे में संदेहास्पद स्थिति में पाई गई। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन पास पड़ोस में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने कहा कि उनके बेटा की हत्या साजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक रूद्र प्रताप के परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाली रूद्र की प्रेमिका , प्रेमिका की मां , उसके दोस्त सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर तकनीकी और वैज्ञानिक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। वहीं मेहसौल थानाध्यक्ष असदुल्लाह ने बताया कि जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- बिहार के वैशाली में दरोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment