Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के वैशाली में दरोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

बिहार के वैशाली में दरोगा ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
---Advertisement---

बिहार के वैशाली में ओपी प्रभारी ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी दरोगा कौशल किशोर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है पिछले साल नवंबर माह में कौशल किशोर की शादी हुई थी। वो वैशाली जिले के जढुआ ओपी प्रभारी के रूप में तैनात थे। कौशल 2019 बैच में दारोगा के पद पक चयनित हुए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले ही कौशल कुमार की जढुआ ओपी के तौर पर पोस्टिंग हुई थी। इससे पहले वह विदुपुर थाने में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक ओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर बैंकमैंन कॉलोनी स्थित किराए के घर में वह रहते थे। जहां अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह अकेले ही किराए के मकान में रहते हैं। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना के बारे में सटीक जानकारी मिल सके। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Also Read- महाकुंभ के चर्चित IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, कौन हैं उनकी पत्नी और क्या है उनका प्रोफेशन?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment