Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ी, दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में हुए शामिल, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ी, दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में हुए शामिल, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
---Advertisement---

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने फैसले की घोषणा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना भी की।

चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों ने यह बड़ा निर्णय लिया है और वे संवैधानिक प्रावधानों के तहत भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई प्रमुख नेता भी इस निर्णय में उनके साथ साथ हैं। फिलहाल उन्होंने  राज्यसभा के 10 AAP सांसदों में से 7 सांसद साथ होने का दावा किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने ईमानदारी और भ्रष्टाचार विरोधी सोच के साथ खड़ा किया था वह अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और निजी हितों के लिए काम कर रही है।

राघव चड्ढा ने बताया कि राजनीति में आने से पहले वह चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। साथ ही  वो पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर पंजाब तक पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने और उनके साथियों ने अहम भूमिका निभाई लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लक्ष्य के साथ जुड़े कई लोग अब पार्टी छोड़ चुके हैं। चड्ढा ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी अब उन लोगों के नियंत्रण में है जो इसके मूल विचारों से समझौता कर रहे हैं।

Also Read- रांची में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर अहम बैठक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Leave a Comment