Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत, राज्यपाल ने किया स्व-गणना का शुभारंभ

On: May 1, 2026 2:44 PM
Follow Us:
झारखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत, राज्यपाल ने किया स्व-गणना का शुभारंभ
---Advertisement---

झारखंड में जनगणना-2027 के पहले चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित राजभवन से स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि जनगणना किसी भी राज्य के विकास की आधारशिला होती है। इसके माध्यम से जनसंख्या, परिवार, आवास और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार विकास योजनाएं बनाती है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। इस दौरान 33 प्रकार के विभिन्न आंकड़े जमा किए जाएंगे जो नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्यपाल ने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें ताकि सटीक और उपयोगी आंकड़े प्राप्त हो सकें। जनगणना-2027 को सरकार ने विकास की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान बताया है। जनगणना में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक मानी जा रही है।
Also Read- शांति, करुणा और ज्ञान का संदेश देने वाला पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा पर 1 मई को क्या करें?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment