Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

घुसपैठियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
---Advertisement---

Jharkhand News : झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को बोकारो में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार से घुसपैठियों को तुरंत देश से बाहर निकालने की मांग की गयी. प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

इस मौके पर पूर्व विधायक वीरंची नारायण ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस तरह से कश्मीर में आतंक की लहर पैदा की है, उससे देश आहत है. बोकारो में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की भी पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाना चाहिए.

उन्होंने बताया कि डीसी की अनुपस्थिति में नियुक्त पदाधिकारी वंदना सेजवलकर को ज्ञापन सौंपा गया. वीरंची नारायण ने कहा कि हाल के दिनों में प्रशासन ने चंदनक्यारी और बोकारो के आसपास अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के घरों पर कार्रवाई की है.यह चिंता का विषय है कि ये लोग इतनी बड़ी संख्या में कैसे बोकारो में बस गये.

उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए स्थानीय समाज और संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. भाजपा नेताओं ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए न केवल स्थानीय लोकतांत्रिक ढांचे को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आदिवासी समाज में लव जिहाद और जमीन कब्जाने जैसे कृत्यों में भी लिप्त हैं।

Also Read : Bihar News : बिहार पुलिस ने घर से लाखों की अंग्रेजी शराब की बरामद

पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जायेगा. बीजेपी ने सरकार से वोट बैंक की राजनीति छोड़कर सख्त कदम उठाने की अपील की. पार्टी ने पूरे झारखंड में बिगड़ते हालात पर भी चिंता जतायी.

अमरनाथ पोद्दार, बोकारो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

दिशा सालियान केस में CBI की FIR से बड़ा खुलासा, आदित्य ठाकरे समेत कई नाम जांच के दायरे में

दिशा सालियान केस में CBI की FIR से बड़ा खुलासा, आदित्य ठाकरे समेत कई नाम जांच के दायरे में

14 सितंबर को बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टी, गणेश चतुर्थी पर इन जगहों पर बंद रहेंगी शाखाएं

14 सितंबर को बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टी, गणेश चतुर्थी पर इन जगहों पर बंद रहेंगी शाखाएं

धनबाद में 22वें वर्ष धूमधाम से मनाया गया श्री गणेश पूजा महोत्सव, भक्तिमय हुआ तेलीपाड़ा-सिमलडीह

धनबाद में 22वें वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री गणेश पूजा महोत्सव, भक्तिमय हुआ तेलीपाड़ा-सिमलडीह

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

Leave a Comment