Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेमी के बाद प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टावर पर, इलाके में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

On: May 17, 2026 2:25 PM
Follow Us:
प्रेमी के बाद प्रेमिका चढ़ी मोबाइल टावर पर, इलाके में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
---Advertisement---

हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो स्थित सिकलाईन इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेम संबंध को लेकर नाराज थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

add

स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए युवती को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही युवती का प्रेमी सुनील महतो निमियाघाट थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था और वहां भी घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला था। उस दौरान भी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारने में सफलता हासिल की थी।

बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक पहले से शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद वह युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। वहीं युवती भी प्रेमी के प्यार में किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखाई दे रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment