राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज बढ़ती पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन भी किया।

यह प्रदर्शन झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल से लेकर रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों तक की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता को समस्याओं से जूझने के लिए छोड़ कर विदेह यात्रा कर रहे है,जबकि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े काफिले निकाले जाते हैं, लेकिन अब जनता को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
कांग्रेस का आरोप है कि साल 2014 के बाद से देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हुई है और केंद्र सरकार कई मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
फिलहाल, कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।




