Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

On: May 17, 2026 4:42 PM
Follow Us:
राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
---Advertisement---

सम्राट चौधरी ने राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी राजगीर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जू-सफारी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और नियंत्रण कक्ष में जाकर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने व्याख्या केंद्र का भी दौरा किया, जहां पुराने वन्य जीवों की प्रजातियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

add

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने 180 डिग्री थिएटर में प्रदर्शित एनिमेशन फिल्म ‘द वाइल्ड कॉल’ देखी। यह फिल्म शेर और बाघ के शावकों की यात्रा के माध्यम से भारत की समृद्ध जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती है। फिल्म में भारतीय हाथी और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड समेत 23 प्रकार की वन्य जीव प्रजातियों को दिखाया गया है। राजगीर जू-सफारी की इस एनिमेटेड फिल्म को 16वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस’ से सम्मानित किया गया, जिसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने नेचर सफारी स्थित ग्लास ब्रिज का भी भ्रमण किया और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। बंद गाड़ी से जू-सफारी का भ्रमण करते हुए उन्होंने शेर, बाघ सहित अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों को देखा और प्रसन्नता व्यक्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री वन्य जीव अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वन्य जीवों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने सिंह शावक का नामकरण ‘लक्ष्मी’ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर की नेचर सफारी और जू-सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बेहतर तरीके से रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वन्य जीवों के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहें, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें।

इस अवसर पर विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment