Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोजगार मेला का किया गया आयोजन : 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सौंपे गए नौकरी के नियुक्ति पत्र

रोजगार मेला का किया गया आयोजन
---Advertisement---

19वें रोजगार मेला के तहत आज देशभर में 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

झारखंड  राज्य के  चार विभागों में कुल 132 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। रांची में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth, रांची विधायक C. P. Singh और रेलवे DRM करुणा निधि सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का युवा आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

कार्यक्रम के दौरान  प्रधानमंत्री मोदी  ने कहा कि देश का युवा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।और इन्हीं युवाओं के बल पर भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से किए गए हर वादे को धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 18 रोजगार मेलों के जरिए 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और आज 19वें रोजगार मेला में 51 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

संजय सेठ ने कहा कि यह युवाओं के लिए गर्व  और सम्मान का समय है, क्योंकि उन्हें नियुक्ति पत्र सीधे देश के प्रधानमंत्री के हाथों ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने  ये भी कहा की  आज देश में स्टार्टअप और MSME सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत के युवा दुनिया के किसी भी युवा से कम नहीं हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

वहीं नियुक्ति पत्र पाने वाले नवचयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत आज सफल होती नजर आ रही है।

also read :झारखंड में राज्यसभा की चुनावों की घोषणा:18 जून को होगा मतदान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

Leave a Comment