Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Health Minister इरफ़ान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटाले पर दिया जबाब : साबित करें आरोप

On: May 31, 2026 6:31 PM
Follow Us:
Health Minister इरफ़ान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटाले पर दिया जबाब : साबित करेंआरोप
---Advertisement---

झारखंड के Health Minister इरफ़ान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग में कथित घोटाले को लेकर BJP के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब दिया है। Health Minister ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को अपने आरोपों को साबित करना होगा नहीं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए।

add

झारखंड के Health Minister डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बड़बोला है, कुछ भी बोलते रहते है । वो बस मिडिया के सामने इरफ़ान अंसारी  का नाम सुनते ही उनके शरिर में एनर्जी आ जाती है।इसलिए मिडिया के सामने वो कुछ भी बोलते है।बाबूलाल ने जो भी आरोप लगाया है उसका परमाण दें उन्होनें एम्बुलेंस घोटाले पर आरोप लगया है।साथ ही अपने  द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों का भी प्रमाण दें । उन्होंने बाबूलाल मरांडी को अपने आरोपों को साबित करने के लिए सात दिन का समय लिया था, जिसमें से अब केवल चार दिन ही बचे हैं। यदि इस समय सीमा के भीतर, मरांडी अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल होते दिखाई दे रहे है।तो अब उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज की जाएगी।

झारखंड के Health Minister इरफ़ान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के ओर इसारा करते हुए कहा की हमलोग कमाने के लिए राजनिती  लहीं करते है,कमाने के लिए दूसरा रास्ता है हमारे पास, हम देश को सेवा देने के लिए  राजनिती करते है उन्होनें जोर देते हुए कहा की हम जनता  के हित में राजनिती करते है। मैनें छोटे – छोटे शहरों में अस्पताल दिया है। अपने कार्यो को गिनाते हुए कहा की हमने धनबाद में दो जगह पर मेडिकल कॉलेज दिया है । टुंडी में एक मेडिकल कॉलेज दिया है, गोडा और देवघर जैसे शहरों में मेडिकल कॉलेज देने जा रहे है । स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारिफ करते हुए कहा की लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना काम ईमनदारी कर रहे है और मैं भी अपना काम मेहनत और लगन, ईमनदारी से कर रहा हूं।

इरफ़ान अंसारी ने भाजपा और बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा की आप भी तो 20 साल काम किए 20 साल  में एक भी काम आप जनता के हित में नहीं किए । स्वास्थ्य मंत्री ने  शब्दों को वापसी की ओर ले जाते हुए कहा कि किसी भी विभाग या व्यक्ति पर बिना किसी तथ्यात्मक आधार और सबूत के आरोप लगाना स्वस्थ राजनीति की परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बेबुनियाद बयानबाज़ी के ज़रिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जिसका एकमात्र उद्देश्य राजनीतिक फ़ायदा उठाना है।

इरफ़ान अंसारी ने घोषणा की कि वह एक ऐसे नेता हैं जो जनता के बीच रहकर काम करते हैं और झूठे आरोपों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि यदि आरोप साबित नहीं होते हैं, तो वह कानूनी कार्रवाई शुरू करने में ज़रा भी संकोच नहीं करेंगे। मंत्री के इस बयान के बाद, संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में आपसी आरोप-प्रत्यारोप का दौर और भी तेज़ होने वाला है।

READ ALSO: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए : अलर्ट मोड पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment