Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

On: June 3, 2026 2:21 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
---Advertisement---

जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब चार बजे ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित एक मोबाइल दुकान के करीब हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

add

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार सुबह-सुबह लोगों ने बस से धुआं निकलते और आग की लपटें उठती देखीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि बस को बचाने का मौका नहीं मिल सका।

घटना के दौरान सड़क किनारे खड़ी बस धू-धू कर जलती रही और देखते ही देखते पूरी तरह खाक हो गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस खाली थी जिससे किसी प्रकार की जान का हानी नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार उक्त बस प्रतिदिन रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर यात्रियों के लिए संचालित होती थी। बुधवार सुबह भी बस सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Also Read- कोडरमा के झुमरी तिलैया नगर परिषद दफ्तर में मंगलवार को हड़कंप, कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर बस में आग कैसे लगी। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक वाहनों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment