Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांप काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक करने के लिए शव ले जाने की जिद पर अड़े परिजन, धनबाद अस्पताल में हंगामा

सांप काटने से युवक की मौत, झार-फूंक करने के लिए शव ले जाने की जिद पर अड़े परिजन, धनबाद अस्पताल में हंगामा
---Advertisement---

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सांप काटने से मृत युवक को झार फुक के लिए परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए।

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के दुअरपहरी गांव निवासी 20 वर्षीय राजा कुमार को बीती रात घर की छत पर सोने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया था। घटना के बाद परिजनों ने उसे पहले गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए आज सुबह धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति के बाद आज दोपहर में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मौत के बाद परिजन शव को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। परिजनों का कहना था कि वे युवक का झाड़-फूंक के माध्यम से उपचार कराना चाहते हैं। इसी कारण वे शव को बिना पोस्टमार्टम अपने साथ ले जाना चाहते थे। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शव को ले जाने से रोक दिया जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि परिजन प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की बात सुनने को तैयार नहीं थे। सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही। काफी देर तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पुलिस और अस्पताल प्रशासन परिजन के निवेदन के बाद शव को बिना पोस्मार्टम के लिए जाने दिया। साथ ही पुलिस मृतक के परिजन को कहा अगर युवक का झार फुक में ठीक नहीं हुआ तो फिर SNMMCH अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए वापस लाना अनिवार्य होगा नहीं परिजन के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर धनबाद में लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी गई श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment