जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस स्टेशन इलाके में अहम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ Arrest किया।आरोपी के पास से अवैध हथियार देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद कर युवको Arrestकर लिया गया।पुलिस के मुताबिक युवक इन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। Arrest कर के उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना मिली कि एक युवक बेलीबोधन घाट के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए और सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के निर्देशानुसार, सिटी SP और DSP (CCR) की देखरेख में एक स्पेशल रेड टीम बनाई गई।
जिसकी कमान बिष्टुपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने संभाली। छापेमारी के दौरान, पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आदित्यपुर के RIT पुलिस स्टेशन इलाके की रोड नंबर 10 के रहने वाले 19 वर्षीय निहाल कुमार गुप्ता के तौर पर हुई।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल मिली, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह लोगों को डराने और डर व दहशत का माहौल बनाने के लिए हथियार रखता था। सिटी SP ललित मीना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जिसमें हथियार का स्रोत और क्या इसमें कोई संगठित नेटवर्क शामिल है, जैसी बातें शामिल हैं।
इसे भी पढ़े- JMM ने राज्यसभा चुनाव के लिए candidate का ऐलान कर दिया: पूर्व मंत्री बैजनाथ राम बने उम्मीदवार





