Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो पुलिस ने 46 गुम हुए मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए

On: June 7, 2026 2:31 PM
Follow Us:
बोकारो पुलिस ने 46 गुम हुए मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए
---Advertisement---

बोकारो पुलिस के लिए ये गर्व का पल। शहर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटाए हैं। पुलिस उपाधीक्षक सिटी राजीव रंजन ने बताया कि शहरी क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए शहर के सभी थाना प्रभारियों ने संयुक्त अभियान चलाया।

add

अभियान में तकनीकी अनुसंधान और गहन जांच के बाद कुल 46 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आज एक कार्यक्रम आयोजित कर इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायतें आ रही थीं। उस पर कार्यवाही करते हुए शहर थाना क्षेत्र के प्रभारियों ने लगभग 46 मोबाइल को बरामद कर आज ये कार्यक्रम रखा गया है मोबाइल को उनके जो असली मालिक हैं उनको वापस किया गया। इसमें आईफोन, वीवो के कई महंगे मोबाइल भी शामिल हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल गुम होता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर भी मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे पुलिस मोबाइल ट्रैक कर जल्द बरामद करने में मदद करती है।

पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों में कुछ हाल में गुम हुए हैं तो कुछ 1 साल पुराने भी हैं। मोबाइल में आजकल हर चीज का डेटा रहता है, इसलिए इसका मिलना लोगों के लिए बहुत जरूरी है पुलिस की इस पहल से दर्जनों परिवारों की खुशी वापस आई है। बोकारो पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चोरी हुए मोबाइल बरामद करने के लिए ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read- देवघर पहुंचे डुमरी विधायक Jairam Mahato, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment