Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर राजधानी में दहशत : ज्वैलर और एक बिल्डर को बनाया गया निशाना

On: June 8, 2026 5:27 PM
Follow Us:
कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर राजधानी में दहशत : ज्वैलर और एक बिल्डर को बनाया गया निशाना
---Advertisement---

कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर राजधानी में दहशत फैलाने की कोशिशें जारी हैं। हाल ही में Prince Khan के नाम पर दो हफ़्तों के अंदर आधे दर्जन से ज़्यादा व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गई है। बता दें Prince Khan के नाम पर रांची के कुछ जाने-माने ज्वैलर और एक बिल्डर को निशाना बनाया गया है और दोनों से 5-5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में व्यापारी एक बार फिर अंडरवर्ल्ड के निशाने पर हैं।

add

दो बड़े व्यापारियों को दी धमकी

विदेश से काम कर रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने शहर के दो बड़े व्यापारियों को धमकी दी है और हर एक से 5 करोड़ रुपये की मांग की है। इन लोगों में एक नामी ज्वैलर और एक मशहूर बिल्डर शामिल हैं। रंगदारी की रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। रांची में अपने गुर्गों की मदद से प्रिंस खान न सिर्फ़ होटल मालिकों से रंगदारी मांग रहा है, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। ताज़ा मामले में, रांची के ‘पॉल ज्वैलर्स’ की मालकिन सुमन पॉल से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई।उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

Prince Khan के ख़िलाफ़ मामले दर्ज 

सुमन पॉल ने इस मामले में प्रिंस खान के ख़िलाफ़ लालपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में सुमन पॉल ने बताया कि उन्हें इस महिने के 4 जून की रात को फ़ोन  आया। फोन करने वाला ने अपनी पहचान प्रिंस खान के तौर पर बताई और कहा कि वह दुबई से बात कर रहा है। उसने धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी गई, तो उन्हें और उनके परिवार वालों को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्यक्ती  उनके WhatsApp पर एक धमकी भरा मैसेज भी भेजा।

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के लालपुर इलाके के बिल्डर उदय शंकर से भी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। उदय शंकर ने इस मामले में लालपुर थाने में FIR दर्ज कराया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 जून की रात 10:30 बजे जब वह घर पर थे, तो उन्हें एक अनजान नंबर से मोबाइल पर मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने अपनी पहचान प्रिंस खान के तौर पर बताई और 5 करोड़ रुपये की मांग की। पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। प्रिंस खान के नाम पर आय दिन बड़े – बड़े  व्यपारियों को धमकियां आती रहती है इसलिए प्रिंस खान के नाम पर  पहली धमकी नहीं कह सकते है।  खबरों के मानें तो कई सारे सुत्रों से पता चलता है कि प्रिंस खान के गैंग के लोग इस तरह के धमकी फोन करते रहते है।

 

पूरी मामले के सामने आने के बाद जांच में  पता चल रहा है कि विदेश से काम कर रहा एक गैंगस्टर अपने नेटवर्क के ज़रिए लगातार रांची के व्यापारियों को निशाना बना रहा है।  खबरों की माने तो धनबाद पुलिस से भी रंगदारी मामले कितने बारे सामने आए है। जिसके खिलाफ धनबाद पुलिस ने केस दर्ज भी किया था लेकिन रांची की इस घटना ने शहर में संगठित अपराध और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि दो हफ़्ते के अंदर ही, कुख्यात गैंगस्टर ने रंगदारी की मांग की है जिसमें ‘कैपिटल हिल’ के ऑपरेटर से ₹1 करोड़ की मांग से लेकर शहर के कुल आठ व्यापारियों से की गई मांगें शामिल हैं।

इसे भी पढ़े- जामताड़ा में शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी (Parimal Nathwani) की जीत पड़ी भारी, सियासी गलियारों में छिड़ गई बहस

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

अस्पताल (Hospital) की लापरवाही ने ली मरीज की जान,इंसाफ की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे परिजन

Leave a Comment