Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा में शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता

जामताड़ा में शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता
---Advertisement---

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं। इस दौरान नगर पंचायत की टीम और अधिकारियों के साथ उन्होंने विभिन्न वार्डों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया।

बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से कचरा डस्टबिन में डालने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा प्रतिदिन सफाई कराई जाती है, लेकिन इसमें आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।

उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की। वहीं अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें- गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में 3 साल से बंद जलमीनार, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे कमरगामा के ग्रामीण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment