Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में मैथन मुकुल पंप के पास ब्रिज पर ऑटो और बाइक में सीधी टक्कर में एक की मौत

On: June 8, 2026 7:12 PM
Follow Us:
धनबाद में मैथन मुकुल पंप के पास ब्रिज मेंऑटो और बाइक में सीधी टक्कर में एक की मौत
---Advertisement---

धनबाद में मैथन मुकुल पंप के पास ब्रिज पर एक ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगी की भीड़ जुट गई।

add

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोयला लदा टेंपो गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाई में जुट गई है। स्थानीय निवासी रंजीत महतो ने बतया पुल पर कोयला लदा टेंपो रॉन्ग साइड से आ रहा था। बंगाल की तरफ से बाइक वाला आ रहा था और सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार की मौके ही मौत गयी। यहां हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है।

झारखंड में हर साल औसतन 5000 से अधिक दुर्घटनाएं होती हैं।  जिनमें लगभग 3,500 से 4,000 लोगों की जान चली जाती है और हजारों लोग घायल होते हैं। औसतन हर दिन राज्य में लगभग 12 से 15 सड़क हादसे होते हैं और 10 से 12 लोगों की मौत हो जाती है।

Also Read- जामताड़ा में शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment