Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में गहराया जल संकट: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे स्वर्ण जयंती नगर के सैकड़ों परिवार

रांची में गहराया जल संकट: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे स्वर्ण जयंती नगर के सैकड़ों परिवार
---Advertisement---

पूरा देश इस वक्त प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं राजधानी रांची का एक ऐसा मोहल्ला है जहां गर्मी के साथ ही जल संकट ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। बढ़ती गर्मी के बीच रातू रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर के निवासी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस मोहल्ले में लगभग 400 से 500 मकान हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश घरों की बोरिंग जवाब दे चुकी है। यहां रहने वाले कई किरायेदार भी अब घर खाली कर दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। ऐसे में मकान मालिकों को एक ओर जल संकट तो दूसरी ओर आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

स्वर्ण जयंती नगर में नगर निगम द्वारा लगाए गए पानी के टैंकर और जलापूर्ति व्यवस्था पर लोग निर्भर हैं, जहां केवल दिन में केवल दो बार सुबह और शाम पानी उपलब्ध हो पाता है। जब अंगरग्राउंड वाटर लेवल थोड़ा बढ़ता है तब सार्वजनिक बोरिंग से भी पानी भरा जाता है। एक बाल्टी पानी के लिए भी लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रात से ही पानी भरने के लिए लाइन लग जाती है और पानी की टंकी के सामने बाल्टी और डिब्बों के साथ लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि इलाके में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। यह समस्या हमें पानी के संरक्षण की अहमियत का एहसास कराती है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को और भी गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। यह केवल एक मोहल्ले की समस्या नहीं है बल्कि रांची के कई इलाकों में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और जल संकट धीरे-धीरे विकराल रूप लेता दिखाई दे रहा है।

Also Read- परिमल नथवानी के नामांकन पर घमासान, विधानसभा के अंदर कांग्रेस तो बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

'Dwadash' ceremony of the late Sudivya Kumar Sonu held in Giridih; CM Hemant Soren and several other leaders paid tribute.

गिरिडीह में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादश कार्यक्रम, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment