देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार 3 बजे बड़ी कार्रवाई की। मनरेगाकर्मी और जूनियर इंजीनियर संतोष प्रसाद को टीसीबी कार्य के भुगतान के एवज में 5,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी, नागरिक मंच के भीम राणा और जन्मजय राणा की शिकायत पर हुई। एसीबी ने शिकायत सत्यापन के बाद जाल बिछाकर आरोपी को दोपहर लगभग 3 बजे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश बताया। इस घटना से मधुपुर और मार्गोमुंडा प्रखंड कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।
Also Read- देवघर में अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक चला बुलडोजर





