Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

SIR को लेकर झामुमो का भाजपा पर हमला, इसे वोटरों का नाम काटने की साजिश बताया

On: June 10, 2026 5:05 PM
Follow Us:
SIR को लेकर झामुमो का भाजपा पर हमला, इसे वोटरों के नाम काटने की साजिश बताया
---Advertisement---

बोकारो टाउन हॉल में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर भाजपा सही मतदाताओं के नाम भी वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश कर रही है और इसे एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।

add

मंत्री ने बीएलए-2 और बूथ लेवल कमेटी के सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन झामुमो इसके लिए पूरी तरह तैयार है। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है लेकिन झारखंड में उसकी स्थिति सबसे छोटी पार्टी जैसी हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सतर्क रहने और मतदाताओं के नाम वोटर सूची में सुरक्षित रखने की अपील की।

वहीं चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने विरोधी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो का उद्देश्य हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में बनाए रखना है। कार्यक्रम में मौजूद झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं को चेताया कि वोटर लिस्ट में नाम बने रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का नाम मतदाता सूची से हटता है तो भविष्य में कई सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से भी वंचित होने का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशिक्षण शिविर में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और SIR प्रक्रिया पर नजर रखने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम में भाजपा और झामुमो के बीच राजनीतिक टकराव का मुद्दा केंद्र में रहा।

Also Read- देवघर जिला के करौं प्रखंड के डिंडाकुली में जूनियर इंजीनियर 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment