झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) की शुरुआत बुधवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शानदार ढंग से हुई। टूर्नामेंट के पहले JPL मैच में छोटानागपुर रॉयल्स का मुकाबला रांची टाइटन्स से हुआ। वहीं, दिन का दूसरा JPL मैच कोयलानचल सुपर किंग्स और जमशेदपुर स्टैलियन्स के बीच खेला जाएगा। पहले मैच के बाद, टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन होगा और साथ ही एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है ।

टूर्नामेंट के पहले ही दिन रांची के JSCA स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया। बता दें कि स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लगी हुई है। क्रिकेट प्रशंसक न केवल झारखंड से बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए है।अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने के अलावा, प्रशंसक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और झारखंड की शान, महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए भी उत्सुक थे। स्टेडियम के अंदर क्रिकेट के जोश से माहौल रोमांचक हो गया था। दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों के समर्थन में नारे लगा रहे थे और उत्साह बढ़ा रहे थे।
जैसे ही मैच शुरू हुआ, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा। भारी भीड़ को संभालने के लिए स्टेडियम प्रबंधन को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि विंग C और D के निचले हिस्से पूरी तरह भर गए थे और अन्य हिस्सों में भी दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। भीड़ को देखते हुए, स्टेडियम प्रशासन अन्य हिस्सों और अतिरिक्त बैठने की जगहों को खोलने पर विचार कर रहा है ताकि किसी भी क्रिकेट प्रशंसक को निराश होकर न लौटना पड़े।
JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने भी इंतजामों का जायजा लेने के लिए स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और कार्यक्रम के बारे में उनकी राय जानी। अजय नाथ शाहदेव ने इस नजारे को बहुत उत्साहजनक बताया और कहा कि जनता का ऐसा प्यार और समर्थन झारखंड में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त जुनून को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “यह एक शानदार नजारा है। लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को देखने के लिए दूर-दूर से रांची आए हैं।” हमें उम्मीद थी कि दर्शक आएंगे, लेकिन इस स्थानीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए इतनी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों का आना एक सुखद आश्चर्य था। भीड़ का यह उत्साह खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाएगा।
स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके फैंस के स्टेडियम कि ओर निकाहें जमाए बैठे है, कुल मिलाकर, JPL के पहले दिन JSCA स्टेडियम में जो माहौल दिखा, उससे यह साफ़ हो गया कि झारखंड में क्रिकेट का जुनून किसी भी बड़े राष्ट्रीय टूर्नामेंट के बराबर है। दर्शकों में टूर्नामेंट के आने वाले मैचों के लिए भी शानदार माहौल देखा जा रहा है।





