Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

PM Narendra Modi के 12 साल सत्ता संभालने को लेकर सांसद ढुलू महतो ने श्याम मन्दिर में किया मोदी के दीर्घायु रहने का कामना

PM Narendra Modi 12 साल सत्ता संभालने को लेकर सांसद ढुलू महतो ने श्याम मन्दिर में किया मोदी के दीर्घायु रहने का कामना
---Advertisement---

देश में PM Narendra Modi के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल तक सत्ता संभालने का रिकॉर्ड PM Narendra Modi ने हासिल किया है।केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के 12 साल भी PM Narendra Modi के नेतृत्व में पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया है। नेहरू ने पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4398 दिन प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। 26 जून 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ नरेंद्र मोदी ने ली थी।10 जून 2026 को 4399 दिन पूरा करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित पीएम बनने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी ने बनाया है।
प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल और केंद्र में भाजपा के 12 साल पूरा होने को लेकर भाजपा में उत्साह है।

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने झरिया स्थित श्याम मन्दिर में पूरे विधि विधान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ दीर्घायु और देश के विकास प्रगति की कामना किया। वही सांसद ढुलू महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि देश की जनता का विश्वास लगातार उनके प्रति बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों, निर्णयों और विकासोन्मुखी सोच के माध्यम से देशवासियों का भरोसा जीता है और यही कारण है कि उन्हें लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है। ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लगातार मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन प्रदान करें ताकि वे लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री में देश के लिए दिन-रात काम करने की अद्भुत क्षमता और समर्पण है तथा ईश्वर उन्हें और अधिक शक्ति प्रदान करें यही उनकी कामना है।

ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों के समर्थन और लोकतांत्रिक जनादेश के आधार पर प्रधानमंत्री बने हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लगातार तीसरी बार मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता उनके कार्यों और नीतियों से संतुष्ट है।आने वाले समय में भी जनता का यह विश्वास और मजबूत होगा। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय की राजनीतिक परिस्थितियां और ऐतिहासिक घटनाएं अलग थीं जिनका उल्लेख इतिहास में दर्ज है। वहीं वर्तमान दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता का प्रत्यक्ष और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़े- झारखंड में Rajya Sabha elections को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया : परिमल नथवानी का नामांकन किया गया स्वीकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment