Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

District चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के फेडरेशन द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम : SSP प्रभात कुमार रहे मुख्य अतिथि

On: June 12, 2026 2:13 PM
Follow Us:
District चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के फेडरेशन द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम : SSP प्रभात कुमार रहे मुख्य अतिथि
---Advertisement---

धनबाद District चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के फ़ेडरेशन द्वारा आयोजित एक अहम इंटरैक्टिव सेशन में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस SSP प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सिटी SP श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, रूरल SP श्री एस. मोहम्मद याकूब, ज़िले के कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SSP प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद में  District की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए District के प्रमुख इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यापक योजना पर कार्य चल रहा है। SSP प्रभात कुमार ने आगे कहा  व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठानों पर अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की ताकि किसी घटना के बाद अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में सहायता मिल सके।

add

उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है तथा इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही कार्य प्रारंभ होने से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही ऑटो और टोटो चालकों की मनमानी तथा लापरवाही से वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी महोदय ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों और व्यापारियों के बीच विश्वास का माहौल कायम करना है। किसी भी शिकायत या अपराध की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, जिस पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर की यातायात समस्या के समाधान के लिए केवल पुलिस प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे, बल्कि आम नागरिकों को भी यातायात नियमों का पालन कर सहयोग देना होगा। चैन छिनतई जैसी घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है और इस दिशा में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जल्द ही इसपर पूर्ण अंकुश लगेगा।

एसएसपी महोदय ने स्पष्ट कहा कि जिले में संगठित अपराध पर काफी हद तक लगाम लगाई जा चुकी है। यदि किसी व्यापारी या नागरिक से कोई रंगदारी मांगता है तो वह किसी भी परिस्थिति में पैसा न दे और तत्काल पुलिस को सूचना दे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अपराधी धनबाद को निशाना बनाने का प्रयास करेगा तो उसे पुलिस की ओर से करारा जवाब मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने पार्किंग, सड़क जाम, चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, नो-पार्किंग क्षेत्रों की सूची सार्वजनिक करने, साइबर अपराध पर नियंत्रण तथा ऑटो-टोटो चालकों की लापरवाही पर कार्रवाई जैसी कई समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। साथ ही विनोद बिहारी महतो चौक के पास पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी की गई।

व्यापारियों ने रात्री गश्ती को और मजबूत करने, व्यापारियों से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा थाना स्तर पर पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विभिन्न 56 व्यापारी संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में पुलिस की सक्रियता के कारण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। अपराधी गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगा है और रंगदारी के आतंक से व्यापारियों को काफी मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में व्यापार कर रहा है।

कार्यक्रम में कृषि बाजार प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से इंस्पेक्टर कार्यालय खोलने की पहल के लिए भी एसएसपी को धन्यवाद दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के कारण पुलिस व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास लगातार बढ़ा है।

इसे भी पढ़े- Irfan Ansari ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान : कहा- महिलाओं के भी चेहरे चमक रहे हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment