Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

US- Iran डील होने की खबर से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

US- Iran डील होने की खबर से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
---Advertisement---

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।  सेंसेक्स 1100 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी ने 2400 के स्तर के करीब पहुंच चुका है। US- Iran के बीच डील पर शुक्रवार को साइन होना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से साथ ही ईरान की हाई सिक्योरिटी काउंसिल ने इसकी पुष्टि कर दी है।

मध्य पूर्व में शांति की खबर से भारत ही नहीं दुनियाभर के बाजारों में रौनक है। जापान का निक्केई 3600 प्वाइंट यानी करीब 5 परसेंट की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग आधा परसेंट ऊपर तो चीन के बाजार में 1 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 5 परसेंट से ज्यादा का जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में बैंक, आईटी, ऑटो सहित ज्यादातर सेक्टर में तेजी देखी जा रही है। Nuvama Wealth, UNO Minda, HDFC AMC, L&T Fin में 5 से 7 परसेंट का उछाल देखा जा रहा है। वहीं कल्याण ज्वेलर्स 10 परसेंट से ज्यादा के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

IFCI, Apar Ind, मिंडा कॉर्प और Syrma SGS 4 से 6 परसेंट की उछाल के साथ साल के शिखर पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी बैंक में भी करीब 1 परसेंट की तेजी देखी जा रही है। वोडाफोन आइडिया के शेयर का भाव 15 रुपए के पार पहुंच चुका है।

जानकारों का मानना है कि पश्चिम एशिया में शांति के चलते आने वाले दिनों में भी बाजार में तेजी रहने की उम्मीद है।

Also Read-Jharkhand Rajyasabha Chunav: मतदान से पहले तेज हुई सियासी जंग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment