Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली Crisis और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं

On: June 17, 2026 2:04 PM
Follow Us:
बिजली crisis और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं
---Advertisement---

गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत अमजोरा-पिरोजपुर गांव में बिजली Crisisऔर ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बढ़ती गर्मी के बीच लगातार बिजली Crisis रहने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद विभाग ने  बिजली Crisis और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

add

अमजोरा-पिरोजपुर गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और तकनीकी समस्याओं के कारण नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बांस लगाकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था। मंत्री द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी उपेक्षा से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया।

सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कई बार आवेदन देने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। गर्मी में लोग परेशान हैं, इसलिए मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा।

अमजोरा-पिरोजपुर में बिजली संकट और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर हुआ यह प्रदर्शन प्रशासन और बिजली विभाग के लिए एक बड़ा संदेश है। ग्रामीण अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर समाधान चाहते हैं। देखना होगा कि विभाग ग्रामीणों की मांगों को कितनी गंभीरता से लेता है।

READ ALSO – RSS मुख्यालय पर पेट्रोल बम फेक कर हमला करने की किया गया कोशिश : संजय सेठ ने इस घटना को बताया साजिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment