Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्यसभा चुनाव का voting 9 बजे से शुरू : जयराम महतो ने एनडीए को दिया समर्थन

On: June 18, 2026 2:08 PM
Follow Us:
राज्यसभा चुनाव का voting 9 बजे से शुरू : जयराम महतो ने एनडीए को दिया समर्थन
---Advertisement---

राज्यसभा के चुनाव को लेकर voting में 9 बजे शुरू है बारी – बारी विधायक अपना मतदान दे रहे है। जानकारी से पता चलता है कि विधायक जयराम महतो ने एनडीए को अपना voting किया है।  झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज झारखंड विधानसभा के कमरा नंबर 42 में voting हो रही है। विधायक एक-एक करके वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन पहुंच रहे हैं। वोटिंग शाम 4 बजे खत्म होगी और उसके बाद शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। उम्मीद है कि चुनाव के नतीजे देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

add

राज्यसभा की इन दो सीटों के लिए JMM के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड के 81 विधायक इन तीनों उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला करेंगे। अगर आंकड़ों की बात करें, तो सत्ताधारी गठबंधन जिसमें JMM, कांग्रेस और RJD शामिल है के पास 56 विधायकों के वोट हैं; खास तौर पर, JMM के पास 34, कांग्रेस के पास 16, RJD के पास 4 और CPI(ML) के पास 2 विधायक हैं। वहीं, NDA को 24 विधायकों का समर्थन हासिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत का अनुमान लगाया है। झारखंड विधानसभा पहुंचने पर मिडिया से बात करने के दौरान मुंडा ने कहा कि संख्या बल के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का समर्थन करने का फैसला किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि दूसरी पार्टियों के सदस्य भी उन्हें अपना समर्थन देंगे। एक सवाल के जवाब में मुंडा ने कहा कि उम्मीदवार ने खुद ही ज़रूरी संख्या जुटाने की रणनीति तय की होगी। राज्यसभा चुनाव का स्वरूप ही ऐसा होता है कि वोटिंग अक्सर पार्टी लाइन से हटकर होती है।

वही वोट देने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की प्रतिक्रिया का कहना था कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी, क्यों कि इसका नेतृत्व  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं,  उन्होनें बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का चेहरा उतरा-उतरा दिख रहा है।

इसे भी पढ़े – राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA camp में काफी उत्साह : NDA विधायकों की राजनीतिक गतिविधियां चरम पर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

रांची से देवघर तक खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 1300 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर, खोया और घी जब्त

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

झारखंड छात्र आंदोलन: 13वें दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष, प्रतिनिधिमंडल घोषित, अब खुली या बंद कमरे की वार्ता पर टिकी निगाहें

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

रांची में JPSC विवाद पर समाधान की कोशिश तेज, सरकार बातचीत को तैयार, अब छात्रों के फैसले का इंतजार

झारखंड में JPSC विवाद पर समाधान की कोशिश तेज, सरकार बातचीत को तैयार, अब छात्रों के फैसले का इंतजार

Leave a Comment