Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

cyber crime के खिलाफ चलाए रहे अभियान: पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के तहत मिली बड़ी सफलता

cyber crime के खिलाफ चलाए रहे अभियान: पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के तहत मिली बड़ी सफलता
---Advertisement---

cyber crime के दुनिया में धीरे- धीरे जमाताड़ा अपना रिकोर्ड बनाते जा रहा है। आपको बता दें कि cyber crime के खिलाफ चलाए जा रहे Campaign में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन cyber crime अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस बीच पता चला कि सिराज अंसारी खुद को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों का खाता खोलने के नाम पर धोखा देता था, वह क्रेडिट कार्ड बंद करने और नए कार्ड जारी करने के बहाने  लोगों को झांसा देता था ।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य को शामिल करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच जंगल में छापेमारी कर सनातन दास और नितेश दास को गिरफ्तार किया। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी मैदान से सिराज अंसारी को पकड़ा गया।

जांच में खुलासा हुआ है कि सनातन दास और नितेश दास यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक के नाम पर गूगल में फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। वहीं सिराज अंसारी खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी करने के नाम पर लोगों से गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करता था।

पुलिस के अनुसार इनका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

छापेमारी करने वाली टीम में राजेश मंडल (साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर), पुलिस इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हीरालाल महतो और रिज़र्व गार्ड के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़े- कांग्रेस उम्मीदवार Pranav Jha को करारी हार : प्रणव झा की हार के लिए CPI(ML) और RJD को ठहराया जिम्मेदार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment