Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा - यह पहली और आखिरी घटना नहीं है
---Advertisement---

धनबाद में अब अवैध खनन, प्रदूषण और ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। टाउन हॉल में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। झरिया के ग्रामीण एकता मंच द्वारा बीसीसीएल क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने के आरोपों और इस मामले में दायर आरटीआई के बाद हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर प्रशासन हरकत में दिखा। बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से जवाब तलब करते हुए शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया।इतना ही नहीं, जिले में अवैध बालू और कोयला उत्खनन पर सख्त लगाम लगाने के आदेश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश मिला कि जमुनिया नदी, दामोदर नदी और कटरी नदी के किनारे हो रहे ओबी डंप (OB dump) पर तत्काल रोक लगाई जाए और नदी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साफ है, अब ओबी डंप (OB dump) को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब प्रशासन एक्शन मोड में है।

सवाल यही है कि क्या इस बार अवैध खनन और प्रदूषण के कारोबार पर सचमुच लगाम लगेगी या फिर आदेश सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रह जाएंगे? सिटी एपी ने कहा की  किसी भी तरफ से कोई शिकायत आती है तो तुरंत कारवाई की जाती है, उन्होनें आगे कहा कि सोनारडीह ग्रामिण क्षेत्र में आता है , इस मामले में भी  दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी लोगों से पुछ- ताछ जारी है, जैसे – जैसे हमें जानकारी मिलती है वैसे – वैसे हम आप से जानकारी सांझा करेंगे। उन्होनें BCCL  को लेकर कहा कि BCCL एक खनन क्षेत्र है और परिसर की सुरक्षा के लिए  CISF हमेशा रहती है। और उनके सहयता के लिए लोकल पूलिस भी जाती है, और हमारे तरफ से भी कारवाई  होती है और हम लोगो समय – समय पर गश्ति  करते  रहते है।

साथ हि उपायुक्त ने कहा कि यह चोरी की पहली और आखिरी घटना नहीं है, तार काटते हुए लोगों की जान भी चली गई है। BCCL का जो एसेट है वो भी चोरी हो रहा है। उपायुक्त ने आगे कहा कि BCCL को  कोई परमानेंट समाधान निकला चाहिए

इसे भी पढ़े- कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment