Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया खूनी वरदात को अंजाम

On: June 28, 2026 1:47 PM
Follow Us:
आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया खूनी वरदात को अंजाम
---Advertisement---

धनबाद के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में आटा मिल कर्मी (worker)  कि हत्या। खेरकाबाद स्थित 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। मामले की पूरी जानकारी के बारे में बात करें  तो  कि उमेश यादव गोधर स्थित आटा मिल में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे और मिल के पैसा कलेक्शन का काम संभालते थे। रविवार को भी वह ग्राहकों से पैसे लेकर अपनी बाइक से वापस मिल लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।गोली लगते ही कर्मी ( worker) उमेश यादव सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

add

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोंदूडीह ओपी, भूली ओपी और केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक के भाई राजेश यादव ने आशंका जताई कि वारदात किसी पुरानी रंजिश के कारण हुई है या फिर लूट की नीयत से हत्या की गई है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

वहीं आटा मिल मालिक रतन अग्रवाल ने बताया कि उमेश यादव पिछले 7-8 सालों से उनके मिल में काम कर रहे थे और पैसा कलेक्शन का काम देखते थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह पैसे कलेक्शन के लिए निकले थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास कितनी रकम थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केंदुआडीह थाना इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में जांच जारी है। पुलिस आपसी रंजिश, लूट और अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़े – विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ (Shri Jagannath) मंदिर में सालाना रथ यात्रा उत्सव की तैयारियां तेज- आकर्षक का केन्द्र बन रहा है बहन सुभद्रा का रथ

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ (Shri Jagannath) मंदिर में सालाना रथ यात्रा उत्सव की तैयारियां तेज- आकर्षक का केन्द्र बन रहा है बहन सुभद्रा का रथ

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

मुहर्रम में शांतिपूर्वक (peacefully) तरिके से सम्पन्न हुआ,पारंपरिक अंदाज में सजाए गए ताज़िया

मुहर्रम में शांतिपूर्वक (peacefully) तरिके से सम्पन्न हुआ,पारंपरिक अंदाज में सजाए गए ताज़िया

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा - यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

Leave a Comment