Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

On: June 28, 2026 12:46 PM
Follow Us:
विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान
---Advertisement---

दुमका विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने मसलिया प्रखंड का दौरा कर कई जन कल्याणकारी योजनाओं  का शिलान्यास कर के उद्घाटन किया। साथ ही प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सखी मंडल के दीदीयों को करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण किया।आपको बता दें  कि दुमका विधायक बसंत सोरेन  (Basant Soren)  और उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, प्रमुख बासुदेव टुडू, बीडीओ अजफर हसनैन और सीओ रंजन यादव ने प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान Basant Soren ने उपस्थित भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके छोटी से छोटी जरूरतों को जैसे जाति, आवासीय, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर किया जा रहा है।साथ ही Basant Soren एसआईआर को कोरोना से भी भयंकर बताते हुए सजग रहने को कहा।

add

इस दौरान उन्होंने बंगाल में 90 लाख मतदाताओं के नाम कटने से तृणमूल की सरकार चली जाने की भी बात कहे।साथ ही कहा कि एसआईआर में नाम कटने से मतदान के साथ सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।कार्यक्रम में सामुदायिक निवेश निधि व कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत सखी मंडल की दीदियों को 4.17 करोड़ का डेमो चेक दिए।वहीं 21 सखी मंडल के दीदियों को टोटो व जाहेर थान के लिए पूजन सामग्री व सांस्कृतिक कला केंद्र के युवाओं को वाद्ययंत्र, तालाब-जलाशय के लिए नाव हेतु 30 हजार का चेक ,अबुआ आवास लाभुकों को चाभी, बकरी, सुकर व मुर्गी पालन का स्वीकृति प्रमाण पत्र,स्कूली बच्चों को साइकिल, निशक्तों को ट्राय साइकिल व किसानों को कृषि यंत्र का वितरण किया।

वही इससे पूर्व विधायक ने आमदाहा से पहाड़गोडा राय टोला पथ का व श्यामपुर से महेशामुगर पथ का उद्घाटन किया व हाडोराय-मनरायडीह पीसीसी पथ, दलाही में टीएमएमसी भवन, केंदडंगाल से मखनी तक और जरगड़ी से अगोया तक पथ का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार बास्की, सचिव निशीथ गोलदार, षष्टी पद नंदी के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे् भी पढ़े- मुहर्रम में शांतिपूर्वक (peacefully) तरिके से सम्पन्न हुआ,पारंपरिक अंदाज में सजाए गए ताज़िया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment