Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुहर्रम में शांतिपूर्वक (peacefully) तरिके से सम्पन्न हुआ,पारंपरिक अंदाज में सजाए गए ताज़िया

On: June 27, 2026 7:25 PM
Follow Us:
मुहर्रम में शांतिपूर्वक (peacefully) तरिके से सम्पन्न हुआ,पारंपरिक अंदाज में सजाए गए ताज़िया
---Advertisement---

धनबाद में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक (peacefully) सम्पन्न हुआ। शहर के गाजुआटांड, पुराना स्टेशन, एसटीसी कंपाउंड , टिकियापाड़ा, वासेपुर, पांडरपाला, गुलजार बाग, रहमतगंज, भूली, आजादनगर समेत कई इलाकों से peacefully निकले ताजिया जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पारंपरिक अंदाज में सजे ताजिए लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के दौरान लोगों ने इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को याद करते हुए उन्हें  शांतिपूर्वक (peacefully) श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, बनैती और अन्य पारंपरिक युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और “या हुसैन, या अली” के नारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी ताजिया जुलूस करबला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार उनका अंतिम पड़ाव हुआ। करबला परिसर में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन और धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कारण पूरा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। धनबाद के झरिया की सड़कों पर मोहर्रम का ताजिया जुलूस पूरे अकीदत और अनुशासन के साथ निकला। ताजिया लेकर पहुंच रहे विभिन्न अखाड़ों का आयोजन समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जुलूस में पारंपरिक मातमी धुनों के बीच युवाओं ने अपने हैरतअंगेज करतब से लोगों को रोमांचित कर दिया।आग के बीच साहसिक प्रदर्शन, लाठी और लोहे की रॉड से किए गए पारंपरिक करतब ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति में वर्षों की मेहनत और अनुशासन साफ झलक रहा था।वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी देखने को मिली। जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात रहे और ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। झरिया का मोहर्रम जुलूस एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और पारंपरिक विरासत की मिसाल बनकर सामने आया।

इसे भी पढ़े- ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment