Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद नगर निगम के खिलाफ पार्षद (Councilors) एकजुट, विकास कार्यो और फंड को लेकर उठाया अवाज

धनबाद नगर निगम के खिलाफ पार्षद (Councilors) एकजुट, विकास कार्यो और फंड को लेकर उठाया अवाज
---Advertisement---

धनबाद नगर निगम के पार्षदों (Councilors)  ने निगम की कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में बुधवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षदों (Councilors) की बैठक हुई, जिसमें विकास कार्यों के लिए फंड की कमी, सफाईकर्मियों की घटती संख्या, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रही परेशानी और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई गई। बैठक में करीब 40 पार्षद शामिल हुए। धनबाद में नगर निगम के खिलाफ पार्षद (Councilors) एकजुट, विकास कार्यों और फंड को लेकर उठाई आवाज और पार्षदों ने गिनाई निगम की खामियां, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी पार्षदों ने नगर निगम  सवाल उठाय

बैठक में पार्षदों ने कहा कि चुनाव जीते हुए करीब चार महीने हो चुके हैं, लेकिन निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार काफी धीमी है। वार्ड पार्षद अशोक पाल ने कहा कि जनता ने उन्हें काम करने के लिए चुना है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में पार्षदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए मजदूर बढ़ाने की मांग की जाती है, लेकिन संख्या बढ़ने की जगह घटा दी जाती है। वहीं जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना भी बड़ी समस्या बन गई है।

वहीं वार्ड पार्षद शालिनी कुमारी ने भी फंड की कमी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब विकास कार्यों के लिए राशि ही उपलब्ध नहीं होगी तो पार्षद जनता की उम्मीदों को कैसे पूरा करेंगे। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता ने विकास के लिए जिताया है, लेकिन मौजूदा हालात में काम करना मुश्किल हो रहा है।जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सफाई व्यवस्था तक, पार्षदों ने गिनाईं निगम की खामियां

नगर निगम के पार्षदों ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। अब देखना होगा कि पार्षदों की नाराजगी के बाद निगम प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

READ  ALSO – ढुल्लू महतो के सैकड़ो समर्थक (supporters) ने थामा भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी का दामन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment