धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के सैकड़ो समर्थक (supporters) ने थामा भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी का दामन, ढुल्लू महतो के द्वारा दिए गया बयानों पर किया पलटवार। धनबाद की सियासत अब विकास के मुद्दों से आगे बढ़कर जुबानी जंग, निजी हमलों और शक्ति प्रदर्शन तक पहुंच गई है। भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। इस बीच सैकड़ों समर्थकों (supporters) के माले में शामिल होने के कार्यक्रम में अरूप चटर्जी ने ढुल्लू महतो पर तीखा हमला बोला और फ्लाईओवर से लेकर मजदूरों के मुद्दे पर खुली चुनौती दे डाली। जिसको लेकर सांसद ढुल्लू महतो supporters में बदलाव देखने को मिला है। जिसको नतिजा ये हुआ कि ढुल्लू महतो के सैकड़ो समर्थक (supporters) ने भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी का दामन थाम लिया है।

धनबाद की सियासत में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। बुधवार को सपन पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ढुल्लू महतो के समर्थकों ने भाकपा माले का दामन थाम लिया। विधायक अरूप चटर्जी ने सभी नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्र में पानी, रोजगार व स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा हमला बोलते हुए फ्लाईओवर विवाद में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
अरूप चटर्जी ने कहा कि निरसा में स्थानीय मजदूरों की अनदेखी और कम मजदूरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ‘टकला’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी अपमान है और पार्टी नेतृत्व को ऐसे जनप्रतिनिधियों पर विचार करना चाहिए।
इसे भी पढ़े – दुमका के अंबा गांव (Amba village) में 2022 से बिजली संकट, ग्रामीण भी शहरवासियों जैसे बिजली बिल भरने को मजबूर





