ग्रामीण का विद्युत जलाकर शहर का राशि भुगतान करने को मजबूर है, अंबा गांव (Amba village) के ग्रामीण 2022 में रेलवे ट्रैक के अंदर से तार क्षतिग्रस्त होने से हो रही है परेशानी। दुमका जिला के बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 8 अंबा गांव (Amba village) में बीते 2022 वर्ष से बिजली की समस्या हो रही है। 2022 के पहले अंडर कवर वायर को विद्युत विभाग रेलवे ट्रैक के नीचे से लेकर गई थी लेकिन किसी कारण से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गया। लक्ष्मीपुर फिटर जामा प्रखंड से 12 किलोमीटर घूम कर वैकल्पिक विद्युत सप्लाई अंबा गांव (Amba village) ,डुमरिया और स्टेशन के आसपास दिया गया।

आंधी तूफान आते ही कई दिनों तक विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है जिससे स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी पढ़ाई करने में परेशानी होने लगती है। स्थानीय लोग विद्युत विभाग पहुंचकर सहायक अभियंता को आवेदन दिया जल्द ही समस्या का समाधान होने की बात अधिकारी ने कहा लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद कोई भी पहल अधिकारी या विभाग अब तक नहीं किए हैं। नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में यह पड़ता है लेकिन सुविधा के नाम पर इनको कुछ भी नहीं मिलता।
सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल ने कहा कि समस्या का समाधान करने की पहल की जा रही है यह समस्या 2022 से ही हो रहा है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि जब भी आंधी तूफान होता है तो हम लोगों को लाइन कर जाने की डर लगने लगता है। स्कूली बच्चे कंप्यूटर या पंखा लाइट नहीं रहने के कारण नहीं चलने की बात करते हैं।सहायक अभियंता ने कहा समस्या पुरानी है वैकल्पिक व्यवस्था किया गया लेकिन जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
READ LASO – धनबाद के टंडाबाड़ी (Tandabari) बस्ती में भू -धसान का मामला ,16 अवैध आवासों को किया गया ध्वस्त





