Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सेवा सेतु अभियान के तहत साहिबगंज में कैंप लगाया गया, योजनाओं के लिए मौके पर ही आवेदन लिए गए

सेवा सेतु अभियान के तहत साहिबगंज में कैंप लगाया गया, योजनाओं के लिए मौके पर ही आवेदन लिए गए
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत साहिबगंज प्रखंड में सेवा शिविर का आयोजन कर आम लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभ उठाने के लिए आवेदन भी किए।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव के निर्देश पर साहिबगंज प्रखंड में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल ने की, जबकि कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी रामानंद साह एवं प्रदेश कार्यसमिति सह संयोजक गणेश प्रसाद तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष गरिमा साह, नगर महामंत्री संतोष चौधरी सहित अनंत सिंहा, राजीव चौधरी, दिनेश पांडे, जयकांत वर्मा, अमरनाथ चौधरी, अरविंद गुप्ता, मनोज यादव, करण यादव, यशवंत पासवान, विकास यादव, डोली शर्मा, स्मृति गुप्ता, गोपाल शाह, पप्पू, अरविंद सिंहा, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आम जनता को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं पर जोर देते हुए पात्र लाभार्थियों का ऑन द स्पॉट आवेदन भरवाया गया।

कई लोगों को वहीं पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी कर लाभ दिलाने की दिशा में पहल की गई।नेताओं ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में यह जानकारी दी गई कि सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के अन्य प्रखंडों में भी आगामी दिनों में इसी प्रकार के सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

READ ALSO – JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर रिफॉर्म्स फोरम ने सरकार को घेरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर रिफॉर्म्स फोरम ने सरकार को घेरा

JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर रिफॉर्म्स फोरम ने सरकार को घेरा

गिरिडीह में POSH एक्ट पर सेमिनार, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना

गिरिडीह में POSH एक्ट पर सेमिनार, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना

मानव दिवस कर्मियों के मुद्दे पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का प्रदर्शन, महाप्रबंधक को ज्ञापन

मानव दिवस कर्मियों के मुद्दे पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का प्रदर्शन, महाप्रबंधक को ज्ञापन

 कोल्हान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य तिथि के तौर पर शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार

 कोल्हान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य तिथि के तौर पर शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार

गुमला में कांग्रेस ने PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

गुमला में कांग्रेस ने PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मंगलवार को पितृपक्ष मेले के दौरान, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर गया पहुंचे।

राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने गया के विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया कांग्रेस पर निशाना साधा

Leave a Comment