धनबाद के टंडाबाड़ी (Tandabari) बस्ती में हो रहे भू -धसान को लेकर बीसीसीएल एक्शन मोड में,बैलगाड़िया में पुनर्वास करने के क्रम में 16 अवैध आवासों को किया ध्वस्त। बाघमारा के सोनारडीह ओपी अंतर्गत टंडाबाड़ी (Tandabari) बस्ती के 16 घरों को बीसीसीएल एरिया 03 प्रबंधन ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। चूंकि 31 मार्च 2026 से लगातार टंडाबाड़ी (Tandabari) बस्ती में भीषण भूधंसान,जमींदोज होने की घटना हो रही है।इस घटना में कई घर जमींदोज हाने के साथ साथ तीन लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ा।हलाकि घटना के बाद कई घरों को खाली भी कराया गया।जो नाकाफी साबित हुआ।भू धसान का दायरा दिनोदिन बढ़ता ही गया ।घरों के जगह केवल खंडहर और मलबा ही बस्ती में रह गया था।

बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा घटना में प्रभावित परिवारो को बेलगढिया में बीसीसीएल द्वारा क्वाटर एलॉट किया गया।जहां कई परिवार रह रहे है।
इसके आलोक में तीन माह के बाद बीसीसीएल ने चिन्हित खतरनाक क्षेत्र में बीसीसीएल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए 21 घरों में से 16 अवैध आवासों को ध्वस्त कर दिया।बीसीसीएल प्रबंधन ने सोनारडीह ओपी पुलिस और सीआईएसएफ की मौजूदगी में आवास को ध्वस्त किया गया। बीसीसीएल अधिकारी घरों को ध्वस्त करने से पहले माईकिंग कर लोगो को इसकी जानकारी दी गई।
बताते चलें कि अभी भी बस्ती के अन्य टोला में कई परिवार डेंजर जोन में निवास कर रहे है।बीसीसीएल सभी के कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बचे घरों को भी ध्वस्त करने की प्रक्रिया पूरा करेगी। मामले में बीसीसीएल साउथ कोलयरी मैनेजर ने कहा कि टांडाबारी बस्ती में बार बार भूधसान की घटना के बाद बस्ती को खाली करा प्रभावित परिवारो को बेलगढिया शिफ्ट कराया गया है।जिसके बाद क्षतिग्रस्त घरों को ध्वस्त किया गया है।जिनलोगों के घर ध्वस्त किया गया है उसे नियमानुसार मुवाबजा राशि भी दिया जाएगा।बचे घरों के कागजातों की जांच के बाद उसे भी धस्वत कर दिया जायेगा।बस्ती में अब कोई परिवार नही रहता है।मुवाबजा आदि के काम के लिये लोग यहां कार्यालय पहुचते है।अपना जमीन सम्बंधित दस्तावेज कार्यालय में देने आते है। जिन-जिन लोगो को बैलगाड़ीया में आवास दिया गया है उसी का आवास को ध्वस्त किया गया है।टांडाबारी बस्ती भूधसान के बादसे यह क्षेत्र लगातार संवेदनशील बना हुआ है।
इसे भी पढ़े- हिमांशु murder case को लेकर हरकत में आई राज्य सरकार, दो पुलिस अधीक्षक को उनके पद से हटाया





