Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिमांशु murder case को लेकर हरकत में आई राज्य सरकार, दो पुलिस अधीक्षक को उनके पद से हटाया

On: July 1, 2026 1:48 PM
Follow Us:
हिमांशु murder case को लेकर हरकत में आई राज्य सरकार, दो पुलिस अधीक्षक को उनके पद से हटाया
---Advertisement---

जमशेदपुर के हत्या मामले (murder case) ने पकड़ा तुल वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम और पुलिस अधीक्षक सरायकेला को विधि व्यवस्था नियंत्रित करने में विफलता एवं आपराधिक गतिविधियों को रोकने में लापरवाही के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के पद से हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया गया। जमशेदपुर के एक बार में हुई murder case के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। जमशेदपुर के SSP और सरायकेला के SP को तुरंत उनके पदों से हटाने और पुलिस मुख्यालय में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए गए हैं। करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की murder case को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी। गौरतलब है कि जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडे और सरायकेला की SP निधि द्विवेदी पति-पत्नी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में लापरवाही के कारण उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) और सरायकेला-खरसावां के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) को तुरंत उनके पदों से हटाने और पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का फैसला किया है।

add

चाइबासा के कमिश्नर और रांची के ADG को उस इलाके में कैंप करने और रोज़ाना स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, DIG (कोल्हान) कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए जमशेदपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि जन सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अगर पुरी घटना आपको बताय तो जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जमशेदपुर में भारी हंगामा हुआ और पुलिस पर पथराव भी किया गया।

इस घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पिछले साल करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसी बार-बार हो रही घटनाओं से राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे थे। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर राजनीति भी तेज़ हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूरा विपक्ष बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे और राज्य सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे।

इन घटनाओं से संकेत मिलता है कि जमशेदपुर में अपराधी बेखौफ हो गए थे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे थे। इस मामले को लेकर जमशेदपुर पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। इससे पहले, बिष्टुपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े- National Doctors’ Day के अवसर पर देवघर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment