Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में खुलासा, जांच में 4 मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

जमशेदपुर उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में खुलासा, जांच में 4 मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
---Advertisement---

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर इस फायरिंग की साजिश रची गई थी। 26 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ उडिपी रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे। दो अपराधी रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और तीनों को निशाना बनाकर करीब 12 राउंड फायरिंग कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान उर्फ दानिश और कृष्णा चौधरी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को चार मुख्य साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र से शंकर मुंडा, रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा, मनोज कुमार सरकार और दीपू कुमार ओझा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से भागने में इस्तेमाल सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार बरामद की है। इसके अलावा कार से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर पुराना विवाद और रंजिश सामने आई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रेलवे ठेकेदारी और जमीन के कारोबार से जुड़े रहे हैं। हालांकि, फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों और हथियारों की तलाश अभी जारी है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

READ ALSO –  दूध संकलन और प्रचार को बढ़ावा मिलेगा, गिरिडीह में एक 50,000 लीटर का प्लांट बनाया जा रहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “जमशेदपुर उडिपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में खुलासा, जांच में 4 मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार”

Leave a Comment