Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट (Disability certificate) लेकर दिव्यांग युवती को मिली बड़ी राहत, योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट(Disability certificate) लेकर दिव्यांग युवती को मिली बड़ी राहत, योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू
---Advertisement---

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में पेंशन की उम्मीद Disability certificate को लेकर पहुंची नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड संख्या-10 स्थित अरकुंडी निवासी दिव्यांग युवती विशाखा बाउरी की समस्या का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने त्वरित एवं संवेदनशील पहल करते हुए मौके पर ही समाधान कराया। उपायुक्त के निर्देश पर युवती का दिव्यांगता प्रमाण पत्र ((Disability certificate) उपलब्ध कराया गया और उसे पेंशन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू कर दी गई। बुधवार को विशाखा बाउरी अपनी मां और आर.के. प्लस टू विद्यालय, मिहिजाम के शिक्षक अरुण कुमार वर्मा के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंची थीं। परिजनों ने उपायुक्त को बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र Disability certificate बनने के बावजूद अब तक उन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर होने की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त आलोक कुमार स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर युवती को दिव्यांगता प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने जामताड़ा सदर अंचल अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए विशाखा को पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही युवती और उसके परिजनों से पारिवारिक स्थिति एवं उन्हें मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि जल्द ही पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

उपायुक्त की इस त्वरित और मानवीय पहल से विशाखा बाउरी के परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया। परिजनों ने आर.के. प्लस टू विद्यालय, मिहिजाम के शिक्षक अरुण कुमार वर्मा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विशाखा की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने और उसके समाधान की दिशा में शिक्षक अरुण कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से दिव्यांगजन, वृद्ध, निराश्रित एवं अन्य जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

इसे भी पढ़े – धनबाद में चोर पुल से करीब आठ सेंटरिंग प्लेटें (centering plates) खोलकर फरार, ठेकेदार सो रहे है कुम्भकर्ण की नींद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना

डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में 305 वर्षों से हो रही है मां की आराधना, संताल विद्रोह और बाढ़ के चमत्कार से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में धनबाद में काला दिवस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Comment