Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) हत्याकांड के बाद सवालों के घेरों में कानून-व्यवस्था, 42 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

On: July 6, 2026 5:10 PM
Follow Us:
हिमांशु सिंह(Himanshu Singh) हत्याकांड के बाद सवालों के घेरों में कानून-व्यवस्था, 42 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
---Advertisement---

करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ट्रैफिक शाखा में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 42 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) हत्याकांड के बाद साथ ही शहर के सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच जवानों को विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि गश्त, अपराधियों की धरपकड़ और त्वरित कार्रवाई को और मजबूत बनाया जा सके। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार ट्रैफिक थाना साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी और मानगो में तैनात अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक और महिला सहायक अवर निरीक्षकों को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर और पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) हत्याकांड के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में शहर में हत्या, लूट, छिनतई और फायरिंग जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे थे. ऐसे में ट्रैफिक शाखा से अनुभवी अधिकारियों और जवानों को थानों में भेजने का फैसला लिया गया है, ताकि अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल के बाद रात में गश्त बढ़ेगी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी और किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। वहीं ट्रैफिक शाखा से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के हटने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता है. जारी आदेश के तहत ट्रैफिक शाखा के 42 पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों, सीसीआर और पुलिस केंद्र में भेजा गया है. इसके अलावा प्रत्येक ट्रैफिक थाना से पांच-पांच जवानों को भी थाना ड्यूटी में लगाया गया है. पुलिस केंद्र, गोलमुरी को सभी स्थानांतरित अधिकारियों का योगदान सुनिश्चित कराने और अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल को हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज होगा तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसी तरह के अन्य कदम भी उठाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े – Enforcement Directorate (ED) की कार्रवाई इन दिनों तेज, शराब घोटाले को लेकर छापेमारी जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आद्रभूमि (wetlands) को लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक

आद्रभूमि (wetlands) को लेकर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक

छाताबाद में भू-धंसान के बाद धरना पर्दशन, धरना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हफिजुल हसन (Hafizul Hasan)

छाताबाद में भू-धंसान के बाद धरना पर्दशन, धरना स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हफिजुल हसन (Hafizul Hasan)

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

पार्किंग और स्नान (parking and bathing) के नाम पर राशि मांगने की शिकायत, परिसर में वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूले जा रहे है पैसे

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

लोहरदगा शहर (Lohardaga town) में विकास और सड़कों की तस्वीर बदहाल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन बाधित

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

झारखंड-बिहार (Jharkhand-Bihar) सिमा से 9 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद , बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये

देवेंद्र नाथ महतो के"भर्ती प्रणाली सुधार मार्च" के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और 'डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

देवेंद्र नाथ महतो के”भर्ती प्रणाली सुधार मार्च” के खिलाफ नेमरा(Nemra) गांव,पारंपरिक हथियार और ‘डुगडुगी लकेर खड़े हुए नेमरा गांव निवासी

Leave a Comment