Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में खाद्य सुरक्षा (Food Safety) विभाग की विशेष जांच

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में खाद्य सुरक्षा (Food Safety) विभाग की विशेष जांच
---Advertisement---

धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के बाहर बिक रहे खाद्य पदार्थों (Food Safety) की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा(Food Safety)  विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल के बाहर लगी कई खाद्य दुकानों और ठेलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा (Food Safety) मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ राजा कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई। ऐसे दुकानदारों को सात दिनों का समय दिया गया है, ताकि वे अपनी कमियों को दूर कर स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि दुकानदार अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक होने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया और वहां उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई।

उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

अस्पताल में हेल्थकेयर सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर लापरवाही के मामले पहले ही सामने आ चुके हैं। अब मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ते और खाने में भी कटौती की जा रही है। मरीजों को दिए जाने वाले दूध की मात्रा कम कर दी गई है और अंडों की संख्या दो से घटाकर एक कर दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट मरीजों को पौष्टिक खानाजिसमें दूध, ब्रेड, मक्खन और अंडे शामिल हैं देने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है; फिर भी, सुविधाओं की कमी बनी हुई है।

इसे भी पढ़े- हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) हत्याकांड के बाद सवालों के घेरों में कानून-व्यवस्था, 42 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment