Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ (narcotics) की खरीद बिक्री पर पुलिस की नकाबंदी

ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ (narcotics) की खरीद बिक्री पर पुलिस की नकाबंदी
---Advertisement---

दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ (narcotics) की खरीद बिक्री एवं सेवन करते हुए तीन युवकों को मादक पदार्थ (narcotics) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले के संबंध में जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा के स्टेडियम में कुछ युवकों द्वारा ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों (narcotics) की खरीद बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए छापेमारी टीम गठित कर स्कूल स्टेडियम में छापेमारी की गई तो तीन युवक एक रूम में बैठे हुए थे। पुलिस दल को आता देख तीनों भागने लगे जिसपर पुलिस दल द्वारा खदेड़कर तीनों को पकड़ा गया और भागने का कारण पूछा गया लेकिन युवकों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

युवकों से नाम पता पूछने पर उन तीनों ने अपना अपना नाम(1) सहादत शेख, उम्र करीब 19 वर्ष, पिताः मो० इकबाल, (2) मो० बसीर, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मा० सलीम दोनों ग्राम- शान्ति नगर कब्रिस्तान दुधानी, दुमका (3) आर्यन शेख उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- इनतियाज शेख, ग्राम-टावर चॉक आईसक्रीम फैक्ट्री के पास दुधानी, दुमका तीनों थाना नगर जिला दुमका बताया। पकड़ाये युवकों से ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया जिसका राजपत्रित पदाधिकारी नवल किशोर सिंह एसडीपीओ जरमुंडी के द्वारा माप तौल मशीन से वजन करने पर प्लास्टिक सहित 5.46 ग्राम, (2) मोर) बसीर के पास से एक प्लास्टिक में ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ ।

जिसका वजन करने पर प्लास्टिक सहित 2.78 ग्राम, एवं (3) आर्यन शेख के पास से एक प्लास्टिक में ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ जिसका वजन करने पर प्लास्टीक सहित 1.48 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थों के अवैध सेवन एवं खरीद बिक्री के आरोपी तीनों अपराधियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्याय हिरासत में भेजा गया।

इसे भी पढ़े – शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में खाद्य सुरक्षा (Food Safety) विभाग की विशेष जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment