Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल (mock drill )का आयोजन,आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया

आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल (mock drill )का आयोजन,आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया
---Advertisement---

झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर जमशेदपुर में संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल (mock drill) का आयोजन किया गया। शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल (mock drill) का आयोजित इस अभ्यास में सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपदा राहत एजेंसियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल (mock drill) के जरिए यह परखा गया कि किसी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य कितनी तेजी और समन्वय के साथ किया जा सकता है। झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव एजेंसियों की तैयारियों को परखना था।

इसके लिए जमशेदपुर में दो अलग-अलग स्थानों का चयन किया गया, जहां काल्पनिक हवाई हमले की स्थिति बनाई गई। मॉक ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस की टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस बल, एंबुलेंस और चिकित्सा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा के समय प्रभावी राहत एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

एक मॉक ड्रिल में आग लगने की स्थिति का अभ्यास किया गया, जिसमें पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने मिलकर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। इसमें आग पर तेज़ी से काबू पाने, सुरक्षित रूप से लोगों को बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सुरक्षा उपायों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इसे  भी पढ़े- बुधमू (Budhmu) के सर्किल ऑफिस (CO) सच्चिदानंद कुमार वर्मा गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई को बताया जा रहा है “गैर-कानूनी

इसे  भी पढ़े- स्टेकहोल्डर्स (Stakeholder) कंसल्टेशन 2026 को लेकर राजनिति गरमाई, दिल्ली में फिर से बेच फिर बेचे जा रहे है निवेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ में विधायक चुन्ना सिंह को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं।

सारठ में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने विधायक चुन्ना सिंह को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा से पहले बकाए भुगतान का मिला आश्वासन

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

बाबूलाल मरांडी का आरोप: केंद्र की योजनाओं का लाभ लेने में झारखंड सरकार पीछे, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

दुर्गा पूजा से पहले जामताड़ा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दुकानदारों में नाराजगी; त्योहार तक अभियान रोकने की मांग

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

धनबाद के SNMMCH में तीन दिनों से ऑक्सीजन प्लांट खराब, ऑक्सीजन बेड होने के बावजूद मरीज परेशान

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बोकारो: नौ महीने से वेतन बकाया, आक्रोशित आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जड़ा ताला, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में ब्राउन शुगर बनाने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment